शारीरिक संबंधों का भूखा ‘सीरियल किलर’…पत्नी भाग गई किसी और के साथ तो 18 महिलाओं को मार डाला

हैदराबाद. ऑनलाइन टीम : हैदराबाद में सीरियल किलर की कहानी सामने आई है। यह कहानी रोंगटे खड़ा कर देने वाली है। पुलिस के अनुसार 21 साल की उम्र में उसकी शादी हो गई थी। घर-संसार की नई कहानी को लेकर उसने भी सपने बुने थे। तब किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि भविष्य क्या गुल खिलाने वाला है। कुछ ही दिन बाद उसकी पत्नी किसी और के साथ भाग गई। हालांकि कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि वह किसी और की तरफ कुछ ज्यादा ही आकर्षित हो गई थी। इसके बाद से ही महिलाओं के प्रति उक्त व्यक्ति के मन में एक घृणा भर गई थी। इतनी ज्यादा कि वह हिंसक हो उठा और सन 2003 से ही उसने आपराधिक गतिविधियां शुरू कर दीं। आरोपी पत्थर काटने का काम करता था। कहते हैं कि घटना के बाद से उसका दिल ही पत्थर का हो गया।

एक-एक करके 45 साल के इस आरोपी ने 18 महिलाओं की हत्या कर दी। कहा जाता है कि अकेली महिलाओं को वह किसी शिकार की तरह फांसता था। शारीरिक संबंध बनाने के बदले उन्हें पैसे ऑफर करता था। बात पट जाने पर उन्हें वह अपने साथ ले जाता था। शारीरिक संबंध बनाने के पहले खूब शराब पीता था। कई बार शारीरिक संबंध बनाते वक्त वह अमानुषिक हरकतें करने लगता था। हवस शांत होने के बाद पैसे देने के बदले वह महिला की हत्या कर देता था। इसके बाद वह  महिलाओं का सामान आदि लेकर  भाग जाता था।

पुलिस का कहना है कि ताजा गिरफ्तारी के बाद जब उससे पूछताछ शुरू हुई तो उसने दो अन्य महिलाओं के हत्या की बात को स्वीकार किया।  पूछताछ के साथ ही पुलिस ने आसपास की जिला पुलिस और राज्य पुलिस से संपर्क किया है। वहां इस तरह की हत्याओं के जो भी मामले में उनकी जांच की जा सकती है।