ST Workers Strike | एसटी के निलंबित कर्मचारियों को फिर से एक मौका, अनिल परब ने की बड़ी घोषणा

मुंबई : ST Workers Strike | पिछले महीने भर से राज्य में एसटी कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। उसे खत्म करने के लिए कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की गई । लेकिन मर्जर की मांग के लिए कुछ कर्मचारी अभी भी आंदोलन (ST Workers Strike) कर रहे हैं, जिस वजह से एसटी महामंडल (ST Mahamandal) ने उन पर कार्रवाई करने की शुरुआत की है। अब तक 10 हजार कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। निलंबित किए गए इन कर्मचारियों को सरकार ने एक और मौका दिया है। इस संदर्भ में परिवहन मंत्री अनिल परब (Anil Parab) ने बड़ी घोषणा की है।

 

एसटी कर्मचारियों के हड़ताल (ST Workers Strike) पर जाने के बाद सरकार की ओर से काम पर वापस आने की अपील की जा रही है। कुछ कर्मचारी काम पर वापस आए हैं लेकिन कुछ कर्मचारी अभी भी अपनी मांग पर अड़े हुए हैं और उन्होंने हड़ताल जारी रखा है। इस पृष्ठभूमि पर 10 हजार कर्मचारी निलंबित किए गए हैं। हालांकि इन कर्मचारियों को एक और मौका देने का फैसला लिया गया है। सोमवार तक कर्मचारी काम पर आए तो उनका निलंबन वापस लिया जाएगा, ऐसा कहते हुए मेस्मा न लगाने का तत्काल निर्णय लेने की जानकारी परिवहन मंत्री अनिल परब ने दी है।

 

इस बीच मर्जर का फैसला उच्च न्यायालय (high Court) की समिति के सामने है। उस समिति की रिपोर्ट आने के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा। तब तक कर्मचारी काम पर लौटें, ऐसी भूमिका सरकार की है। हालांकि कर्मचारी काम पर वापस नहीं आए उसके बाद निलंबन की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई की वजह से कई कर्मचारी बहुत बुरे हाल में हैं।

 

 

 

Pune News | आरपीएफ और रेलवे कर्मचारियों की मदद से 864 बच्चे अपने परिवार से मिल पाए

 

Anti Corruption Bureau Mumbai | जमानत कराने के लिए रिश्वत लेता पुलिस उपनिरीक्षक एसीबी की गिरफ्त में