ST Workers Strike | पुणे में एसटी को लगा ‘ब्रेक’; स्वारगेट, शिवाजीनगर के साथ और 3 डिपो बंद

पुणे (Pune News) : ST Workers Strike | एसटी के राज्य सरकार (State Governmnet) में विलीनीकरण की मांग अब जोर पकड़ रही है। रविवार को पुणे विभाग (Pune Department) के तीन डिपो (Depot) बंद हुए। रविवार आधी रात 12 बजे से ही कुछ डिपो बंद है और सोमवार सुबह तक एसटी सेवा बंद है। कर्मचारी संगठन (employee organization) ने इसकी नोटिस एसटी प्रशासन (ST Administration) को दी है। वहीं दूसरी ओर कर्मचारी संगठन के कृति समिति की ओर से सोमवार को मुंबई (Mumbai) में बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में क्या निर्णय होगा इसका इंतजार किए बिना कर्मचारी सोमवार से हड़ताल (ST Workers Strike) पर हैं। इसलिए सोमवार से पुणे में एसटी (Pune ST) के पहिए में ब्रेक लग गया है, ऐसे में स्वारगेट, शिवाजी नगर सहित और तीन डिपो बंद है।

 

 स्वारगेट (Swargate) परिसर में सुबह से ही कर्मचारी ने अचानक हड़ताल पर बैठ गए हैं, ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़नेवाली है। बाहर जानेवाले यात्रियों को पीछे मुड़ना पड़ रहा है। स्वारगेट बस अड्डे के कर्मचारी एसटी डिपो (ST Depot) में ही आंदोलन पर बैठे हैं। शिवाजी नगर (Shivaji Nagar) इलाके में ऐसी ही परिस्थिति दिख रही है।

 

पिछले कई दिनों से अनेक स्टैंड पर कर्मचारी आत्महत्या कर रहे हैं। वहीं कई कर्मचारी को जबरदस्ती काम पर भेजा जा रहा है।  इसलिए कर्मचारियों में नाराजगी है। कुछ संगठन अभी हड़ताल (ST Workers Strike) के मूड में भी नहीं थे। हालांकि कर्मचारी उत्साह से इसमें शामिल हुए हैं। कल ही पुणे (Pune) के राजगुरूनगर, नारायणगांव व इंदापुर के बस डिपो बंद हैं। कृति समिति ने सोमवार मुंबई में सभी संगठन के प्रमुख आंदोलन (Protest) पर बैठे हैं।

 

कर्मचारी क्यों नाराज हैं

 

हर साल दिवाली में कर्मचारियों को 10 हजार रुपये एडवांस मिलता है, लेकिन इस बार एसटी प्रशासन (ST Administration) ने एडवांस नहीं दिया। बोनस के नाम पर सिर्फ ढ़ाई हजार रुपये दिए। ढाई हजार बोनस का क्या करना है। इसलिए अब कर्मचारियों ने आर-पार की लड़ाई लड़ने का फैसला हुआ।

 

MP Dr Amol Kolhe | राष्ट्रवादी सांसद डॉ. अमोल कोल्हे का यह पोस्ट वायरल, राजनीतिक गलियारे में मची खलबली