ST Workers Strike | पुणे की लाल परी को लगा ब्रेक! विभाग के ST की सभी परिवहन ठप ; दिवाली के बाद गांव से वापस लौटने वालों का बुरा हाल 

पुणे : विदर्भ में चल रहे एसटी कामगारों का हड़ताल (ST Workers Strike) की आग पुणे (Pune) जिले तक फ़ैल चुकी है।  सोमवार सुबह से जिले के सभी डिपो (Depot) में हड़ताल (ST Workers Strike) शुरू हो गया है।  ऐसे में रात में चलने वाली स्लीपर गाड़ियों को छोड़कर आज लाल परी का चक्का पूरी तरह से थम गया है।

दिवाली की तीन दिन  बाद आज सोमवार से सरकारी और प्राइवेट कार्यालय खुल गए है।  लेकिन दिवाली की छुट्टी के लिए गांव गए लोगों को वापस आने के लिए एसटी बसें (ST Bus) उपलब्ध नहीं हुई।  विदर्भ, मराठवाड़ा में दिवाली में भी एसटी  कर्मचारियों का हड़ताल (Strike) जारी था।  पुणे जिले में 13 डिपो है।  इनमें से रविवार को तीन डिपो बंद हो गया था।  सोमवार की मध्यरात्रि से जिले  के सभी डिपो में हड़ताल शुरू हो गया है।  केवल रात में वापस आई बसें आज सुबह डिपो में वापस लौट गई। ऐसे में जिले के सभी एसटी  स्टैंड  (ST Stand) से बस परिवहन बंद हो गया है।

 

इसकी वजह से यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पुणे शहर से जिले के पास के गांवों में जाने के लिए एसटी  बस (ST Bus) के अलावा कोई अन्य साधन उपलब्ध नहीं है।  ऐसे में इन गांवों में अलग-अलग कामों के लिए और काम पर जाने वाले कर्मचारियों के सामने भारी मुसीबत खड़ी हो गई है।

 

दूसरे शहरों से आये सैकड़ों लोगों को हमेशा की तरह दोगुने पैसे देने पड़ रहे है।  इसका बड़ा असर आम लोगों पर हो रहा है।  एसटी  के हड़ताल (ST Workers Strike) को लेकर मुंबई (Mumbai) में आज कोर्ट (Court) में सुनवाई होगी।  इसमें क्या निर्णय होता है, सरकार क्या दलील देती है इस पर हड़ताल का निर्णय निर्भर करता है।  राज्यभर में एसटी  का परिवहन ठप हो गया है।

 

 

Gopichand Padalkar | विधायक गोपीचंद पड़लकर के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज, राजनीतिक गलियारे में मची खलबली