ST Workers Strike | बड़ी खबर ! हड़ताल के बीच मुंबई से पहली एसटी बस रवाना 

मुंबई (Mumbai News) : पिछले 15 दिनों से चल रहे एसटी के हड़ताल (ST Workers Strike) की वजह से एक के बाद एक एसटी बस डिपो (ST Bus Depot) में बंद पड़ी है।  कामगारों का  आंदोलन (Protest) उग्र होने की वजह से अधिकांश बस डिपो में खड़ी थी।  आज भी यह हड़ताल (ST Workers Strike) जारी है।  इसके बावजूद राज्य परिवहन (State Transport) की मुंबई सेंट्रल डिपो (Mumbai Central Depot) से पहली बस मुंबई (Mumbai) से सातारा (Satara) के लिए रवाना हुई है।
कामगारों की विभिन्न पेंडिंग मांगों और एसटी महामंडल (ST Mahamandal) को राज्य सरकार (State Government) में विलय करने की मांग को लेकर 27 अक्टूबर को एसटी कामगारों का आंदोलन शुरू हुआ।  28 अक्टूबर बढ़ी महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) को मंजूर करते हुए कांग्रेस (Congress), शिवसेना (Shiv sena) व राष्ट्रवादी पार्टी के कामगार संगठनों की संयुक्त कृति समिति ने भूख हड़ताल वापस ले लिया था।  लेकिन 29 अक्टूबर से कामगारों ने हड़ताल शुरू कर दिया।
संघर्ष एसटी यूनियन एयर कनिष्ठ वेतन श्रेणी संगठन ने हड़ताल का नेतृत्व किया।  इसके बाद यह  हड़ताल दिन प्रतिदिन बढ़ता चला गया। फ़िलहाल राज्य के 250 डिपो में सेवा ठप है।  हाई कोर्ट (High Court) दवारा हड़ताल बंद करने के आदेश को भी अनसुना कर दिया है।  मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Chief Minister Uddhav Thackeray), राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) व राज्य परिवहन दवारा विनती किये जाने के बाद भी कर्मचारी हड़ताल वापस लेने को तैयार नहीं है।  इसकी वजह से बड़ा पेंच फंस गया है।  राज्य सरकार ने निजी कर्मचारियों के जरिए यात्री सेवा देने का प्रयास कर रही है।कई जगह पर पत्थरबाजी की घटना होने की वजह से  काम पर आने की इच्छा वाले कर्मचारियों को सुरक्षा देने का  निर्देश परिवहन मंत्री अनिल परब (Anil Parab) ने पुलिस महासंचालक को दिया था।
परब के निर्देश पर राज्य के सभी डिपो में मांग के अनुसार पुलिस सुरक्षा दी जा रही है।  यह सुरक्षा मिलने के बाद आज मुंबई सेंट्रल डिपो (Mumbai Central Depot) से पुलिस बंदोबस्त में दोपहर ढाई बजे एम एच 20 बी एल 3954 सातारा के लिए रवाना हुई है।  यात्रा नहीं होने के कारण यह बस खाली है।  एसटी महामंडल ने कहा है कि जहां यात्री मिलेंगे उन्हें बस में जगह दी जाएगी।

कोरोना की वजह से पिछले डेढ़ साल में एसटी को 7951 करोड़ का नुक़सान हो चुका है।  अब इस हड़ताल की वजह से एसटी  महामंडल के नुकसान का आंकड़ा साढ़े 12 हज़ार करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।  ऐन दिवाली पर शुरू हुए हड़ताल (ST Workers Strike) से ज्यादा नुकसान हुआ है।  राज्य में बुधवार को दिनभर में 250 डिपो में से 250 डिपो बंद था ।  ऐन दिवाली पर एसटी  कर्मचारियों के हड़ताल से 100 का नुकसान एसटी  को उठाना पड़ा है।  इस हड़ताल के कारण हर दिन 13 करोड़ के राजस्व का चूना लग रहा है।

कोरोना की वजह से पहले ही संकट में घिरे एसटी  महामंडल की बसें  पटरी पर लौट ही रही थी कि कर्मचारियों के हड़ताल से एसटी  को हर तीन 13 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है।  इस हड़ताल की वजह से एसटी का नुकसान साढ़े 12 हज़ार करोड़ तक पहुंच गया है।  जबकि कर्मचारियों के हड़ताल के कारण बुधवार को एसटी (ST) की 250 में से 250 डिपो बंद थी।

 

 

 

SSC – HSC Exam Fee Refund | दसवीं और बारहवीं के  विद्यार्थियों  को बड़ी राहत, रद्द हुई परीक्षा की फीस वापस मिलेगी