ST Workers Agitation | बारामती एसटी डिपो के 13 कर्मचारी निलंबित 

बारामती (पुणे) : ST Workers Agitation | महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) की सेवा में विलय करने की मांग के लिए बारामती, एमआईडीसी डिपो (MIDC Depot) के कर्मचारियों ने  पिछले पांच दिनों से कामबंद आंदोलन (Protest) शुरू कर रखा है।  अब इस हड़ताल (ST Workers Agitation) में शामिल 13 कर्मचारियों को निलंबित (Suspended) कर दिया गया है।  बारामती डिपो (Baramati Depot) के मैनेजर अमोल गोर्ज़री ने इसकी जानकारी दी है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार 12 नवंबर को 13 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया।  इनमें बारामती डिपो के 7 जबकि एमआईडीसी डिपो (MIDC Depot) के 6 कर्मचारी शामिल है।
बारामती (Baramati) में पिछले पांच दिनों से एसटी कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल चल रही है।  इसकी वजह से परिवहन यात्री सेवा ठप है।   प्राइवेट वाहन चलाने वालों दवारा यात्रियों से अधिक पैसे वसूल कर लूट की जा रही है।  एसटी कर्मचारियों की हड़ताल कब खत्म होगी ? यह सवाल अभी तक जवाब तलाश रहा है।  दिन-प्रतिदिन बढ़ते बंद से इसे लेकर तीव्र आक्रोश जताया जा रहा है.
इस बीच एसटी कर्मचारियों  का कहना है कि कर्मचारियों को निलंबित किया गया है इसके बावजूद  हमारी मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगा।  राज्य सरकार (State Government) ने एसटी कर्मचारियों  की समस्याओं   के समाधान के लिए समिति स्थापित की है।  समिति की रिपोर्ट चार सप्ताह में कोर्ट में पेश करनी  है।  तब तक हम हड़ताल पर बैठने को तैयार है।

 

ST Workers Strike | बड़ी खबर ! हड़ताल के बीच मुंबई से पहली एसटी बस रवाना

SSC – HSC Exam Fee Refund | दसवीं और बारहवीं के  विद्यार्थियों  को बड़ी राहत, रद्द हुई परीक्षा की फीस वापस मिलेगी