ST Employee suicide | चंद्रपुर में एसटी कर्मचारी ने जहर पीकर आत्महत्या की 

चंद्रपुर : ST Employee suicide | राज्य में एसटी कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है।  इसी बीच एक कर्मचारी दवारा आत्महत्या करने की घटना सामने आई है।  चंद्रपुर में एसटी  कर्मचारी (ST Employee suicide) ने आत्महत्या की है. शहर के प्रमुख डिपो में ट्रैफिक कंट्रोलर के पद पर काम करने वाले सत्यजीत ठाकुर ने जहर खाकर अपना जीवन समाप्त कर लिया है. उन्होंने आत्महत्या क्यों कि इसकी वजह सामने नहीं आ पाई है।

एसटी  कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रखा है. इसी बीच आत्महत्या की घटना सामने आने से नाराजगी व्यक्त की जा रही है।  इससे पहले कई एसटी  कर्मचारियों ने आत्महत्या की है।  इससे पहले हड़ताल के दौरान एक कर्मचारी दवारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना सामने आई थी।
आत्महत्या करने वाली कर्मचारी सत्यजीत ठाकुर 34 वर्ष के थे और उन्हें चार महीने के बेटा है।  उनकी पत्नी नागपुर में रहती है।  दो दिन पहले वे ब्रह्मपुरी आये थे।  उनका फ़ोन स्विच पाए जाने पर उनकी पत्नी को संदेह हुआ।  इसके बाद उनकी पत्नी ने पति के सहकर्मी को कॉल किया। सहकर्मी ने जब घर जाकर देखा तो यह घटना सामने आई।

 

Devendra Fadnavis | ये नाच गाने  में मग्न है और हमें बता रहे है …… फडणवीस का धनंजय मुंडे पर तीखा हमला

मुंबई : Devendra Fadnavis | भाजपा (BJP) और सत्ताधारी में आरोप-प्रत्यारोप का दौर हर दिन जारी है।  एक दूसरे पर हमला करने का दोनों ही पार्टियां कोई मौका नहीं छोड़ रही है।  धनंजय मुंडे (Dhananjay Munde) ने तीन दिन पहले भाजपा (Devendra Fadnavis) पर निशाना साधा था।  उन्होंने कहा था कि भाजपा को ऐसा लगता है कि हमारी जो शक्तिपीठ है उस पर निशाना साधने से सफलता मिलती है।  लेकिन भाजपा ने ऐसा प्रयास किया तो भी भाजपा को मिट्टी में गाड़े बिना जनता नहीं रहेगी।

दिवाली में धनंजय मुंडे ने स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया था।  इनमें लावणी सहित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।  इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का नाच गाने का कार्यक्रम रखा गया था।  उस वक़्त कहा गया था कि राज्य में विभिन्न समस्याएं होने के बावजूद सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे (Dhananjay Munde) ने सामाजिक जिम्मेदारी को भूल गए है।