लोकल से मंगलसूत्र छीन कर ट्रैक पर कूदी स्पाइडर वुमन

मुंबई | समाचार ऑनलाइन – मुंबई लोकल से मंगलसूत्र चोर कर रेलवे ट्रैक पर कूदती एक महिला का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रही महिला का नाम सीता सोनवानी है। वह एक ट्रेन से कूदकर सीधे रेलवे ट्रैक को पार करते हुए स्टेशन से बाहर चली जाती है। आरोपी महिला को मुंबई के कुर्ला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह घटना मध्य रेलवे पर सीएसएमटी-कल्याण लोकल में घटी।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’dedad396-d374-11e8-8390-c1781bd1bbf9′]


मिली जानकारी के अनुसार, कल्याण जा रही लोकल विक्रोली स्टेशन में रुकी थी। इस दौरान चोर महिला लोकल में घुसकर एक महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर भागते हुए रेलवे ट्रैक पर कूद गयी। यह पूरी घटना स्टेशन के सीसीटीवी में कैद हो गयी। महिला जिस दौरान कूदी उस वक़्त कल्याण से दूसरे रेलवे ट्रैक पर ट्रैन आने वाली थी। अच्छी बात ये रही रही की महिला को कोई जानहानि नहीं हुई। यह पूरी वारदात रेलवे स्टेशन में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी। पुलिस द्वारा सीसीटीवी की मदद कुर्ला पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सीता सोनवानीला को कलावा में गिरफ्तार किया गया।

[amazon_link asins=’B0756W2GWM’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’e994a525-d374-11e8-bb12-67814ad4fb51′]