कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को बदलने की गति तेज, क्या बालासाहेब थोरात देंगे इस्तीफा?

मुंबई : महाराष्ट्र में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को बदलने को लेकर हलचल तेज हो गयी है। जिसके बाद अब बालासाहेब थोरात की जगह राजीव सातव, नाना पटोले या अशोक चव्हाण की नाम की चर्चा शुरू है।

बताया जा रहा है कि इसमें राजीव सातव का नाम सबसे आगे है। बता दें कि कई दिनों से मांग की जा रही है कि मंत्री पद और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एक ही व्यक्ति के पास नहीं होनी चाहिए। तो क्या बालासाहेब थोरात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगे ? क्या वह सिर्फ मंत्री पद पर ही बने रहना चाहेंगे। या कुछ और भी हो सकता है। जो भी अगले कुछ दिनों में जल्द इन सब चीज़ों पर फैसला हो जायेगा।