yashika aanand | महाराष्ट्र : महाबलीपुर में अभिनेत्री याशिका आनंद दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी, दोस्त की मौके पर ही मौत

मुंबई : पुणे समाचार ऑनलाइन (Punesamachar Online) –  अभिनेत्री और तमिल बिग बॉस (tamil big boss) की प्रतिभागी याशिका आनंद (Yashika Anand) महाबलीपुर (Mahabalipur) में हुई दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। कार दुर्घटना (car accident) में उनके साथ आई एक दोस्त की मौत हो गई है। याशिका अपनेदोस्तों के साथ ट्रिप पर निकली थी। उनकी कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई और इसके बाद सड़क के खड्ढे में गिर गई। इस घटना में याशिका की दोस्त वल्लीचेट्टी भवानी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि याशिका गंभीर रूप से जख्मी हो गई। south indian actor yashika aanand injured in accident is critical friend dies

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धुरुवंगल पथिनारू फेम आशिका आनंद की 25 जुलाई की रात एक बजे दुर्घटना (yashika aanand accident) हुई। इस कार में आशिका के साथ चार लोग सवार थे. कार खड्ढे में गिरने के बाद वहां जमा हुए लोगों ने तीन लोगों को कार से बाहर निकाला। तीनों जख्मी थे। याशिका के साथ अन्य दो को तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जबकि उनकी दोस्त भवानी कार में फंसी थी। उसे बचाने के लिए पुलिस की मदद ली गई। कुछ समय बाद उसे कार से बाहर निकाला गया लेकिन उनकी पहले ही मौत हो चुकी थी।

पुलिस को आशंका चारों लोग शराब के नशे में थे दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। भवानी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस को आशंका है कि चारों ने शराब पी रखी थी। केस दर्ज करने से पहले पुलिस डॉक्टर की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इस मामले की जांच चल रही है। कार कौन चला रहा था और चालक ने शराब पी रखी थी क्या ? पुलिस इसकी जांच कर रही है।
कौन है आशिका आनंद

आशिका आनंद को तमिल बिग बॉस से काफी प्रसिद्धि मिली थी। याशिका तमिल की फेमस मॉडल है। कई फिल्मों में उन्होंने सहायक कलाकार की भूमिका निभाई है। इनमें कलवई वेंदम, नोटा और ध्रुवरांगल पथिनारू फिल्म शामिल है।

Web Title : south indian actor yashika aanand injured in accident is critical friend dies

Buldana Crime | बुलडाणा में महिला पुलिस कर्मचारी की न्यूड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

pune mumbai train | पुणे-मुंबई रेलवे सेवा शुरू, कोल्हापुर की बस अभी भी बंद!

Satara Flood | महाराष्ट्र : सातारा जिले में मृतकों की संख्या 37 हुई, अभी भी 5 लोग लापता