UBER कैब ड्राइवर ने सोनम कपूर के साथ की ऐसी हरकत, अब भी खौफ में है सोनम

मुंबई : समाचार ऑनलाइन -बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर पिछले कुछ समय से सुर्खियों में बनी हुई है। वह कुछ अलग-अलग हादसे का शिकार बन रही है। ब्रिटिश एयरवेज से बैग गुम जाने के बाद सोनम ने खराब सर्विस को लेकर ब्रिटिश एयरवेज पर ट्विटर पर जमकर लताड़ा था। सोनम को लेकर अब और एक मामला सामने आया है। दरअसल सोनम कपूर आहूजा ने एक नया पोस्ट डाला है। इसमें सोनम ने अपने साथ हुई एक भयावह घटना शेयर की है।

ये घटना उनके साथ लंदन की एक कैब में हुई। जिसके बाद से वह अब भी डरी हुई है। सोनम कपूर ने अपने ट्विटर पर लिखा है कि ‘मैंने लंदन की उबर कैब में सबसे डरावना अनुभव किया है। कृपया सतर्क रहिए। सबसे बेहतर और सुरक्षित है पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करना। मैं पूरी तरह हिल गई हूं।’ हालांकि इस पोस्ट के बाद सभी ये जानना चाहते थे कि आखिकार सोनम के साथ क्या हुआ है।

जब सोनम से एक महिला ने कमेंट बॉक्स में पूछा कि आखिर ऐसा क्या हुआ है, वो इसलिए जानना चाहती थीं क्योंकि वो लंदन में ही रहती थीं और इससे उन्हें मदद मिल सकती थी। ये पढ़कर सोनम ने तुरंत रिप्लाई किया और बताया, कि ड्राइवर स्थिर नहीं था और मेरे ऊपर बुरी तरह चीख-चिल्ला रहा था। मैं इससे अंदर तक बहुत डर गई हूं। हालांकि अब देखना होगा कि इस मामले पर कैब सर्विस की तरफ से कोई एक्शन लिया जाता है या नहीं।