जयंत पाटिल के पुत्र भी कोरोना पॉजिटिव

इस्लामपुर : सांगली जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रतीक पाटिल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह जानकारी उन्होने खुद ट्विटर के माध्यम से दी।  प्रतीक जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल के पुत्र हैं।

कुछ दिन पहले जयंत पाटिल भी कोरोना संक्रमित हो गये थे। वे अभी मुंबई में कोरेन्टाइन हैं। उसके बाद  प्रतीक ने खुद को होम कोरेन्टाइन कर लिया था। अब उनका रिपोर्ट भी पॉजिटिव आया है। उन्होने अपने ट्विट में कहा कि मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबियत ठीक है। डॉक्टर की सलाह के अनुसार मैं घर में ही आइसोलेट हो गया हूँ।