मुंबई : समाचार ऑनलाइन – टिक टॉक सोशल मीडिया का एक ऐसा ऐप है जहां बच्चे बूढ़ों से लेकर हर कोई मौजूद है। यहां आये दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते है। जो आपको हंसने को मजबूर कर देता है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें में एक लड़की सेल्फी वीडियो शूट करने के चक्कर में सीढ़ियों से फिसलकर सीधे निचे गिर जाती है।
#Tiktok #tiktokindia #tiktokfail #tiktoktelugu #telugu usshooo! 🤦🏽♂️ pic.twitter.com/pTltKBkq3l
— Prathik Gonzalez (@Pr4th1k) May 15, 2019
ये वीडियो देखकर आपकी हंसी रुकेगी नहीं। एक यूजर ने इसे ट्विटर पर पोस्ट किया है। यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है जिसमें एक महिला तेलुगु गाने पर वीडियो बनाने की प्रयास करती है। वो जैसे ही बैठती है, उसका बैलेंस बिगड़ता है और वो सीढ़ियों से फिसलकर नीचे जा गिरती है। इस वीडियो की खास बात ये है कि इसमें चल रहा म्यूजिक इतना ठीक ढंग से स्थिति पर फिट बैठता है कि हंसी रूकती ही नहीं है।
महिला खुद से ये वीडियो शूट कर रही थी, उसका ध्यान सीढ़ियों के बजाय कैमरे में था और इसी वजह से वो गिर पड़ी। टिक टॉक पर ये पहला वीडियो नहीं है, ऐसे कई वीडियो यहां आये दिन आपको देखने को मिलता है।