नियंत्रण रेखा के समीप हिमस्खलन से सैनिक की मौत, एक घायल

जम्मू (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाईन – जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में अग्रिम चौकी के पास हुए हिमस्खलन की चपेट में आकर एक सैनिक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने कहा कि तड़के करीब चार बजे नियंत्रण रेखा पर सेना की चौकी के पास हिमस्खलन की घटना हुई।

एक अधिकारी ने कहा, “दो जवान हिमस्खलन की चपेट में आ गए। घटना के तत्काल बाद राहत अभियान चलाया गया और दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया।”

उन्होंने कहा, “इनमें से एक लांस नायक सपन मेहरा को बचाया नहीं जा सका। एक अन्य जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में अग्रिम चौकी के पास हुए हिमस्खलन की चपेट में आकर एक सैनिक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने कहा कि तड़के करीब चार बजे नियंत्रण रेखा पर सेना की चौकी के पास हिमस्खलन की घटना हुई।