Solar Eclipse 2019 : देखें आपके शहर में किस समय दिखेगा सूर्य ग्रहण

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – साल 2019 का आखिरी सूर्य ग्रहण आज यानी 26 दिसंबर को लगा है। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं होगा। इस बार चंद्रमा की छाया सूर्य का पूरा भाग नहीं ढक पाएगी।  इस ग्रहण में सूर्य का बाहरी हिस्सा प्रकाशित रहेगा। जानकारी के मुताबिक, यह ग्रहण धनु राशि और मूल नक्षत्र में होगा। सूर्य के साथ केतु, बृहस्पति और चंद्रमा आदि ग्रह होने से ज्योतिष में इस कल्याणकारी योग का विशेष लाभ मिलेगा। भारत में सुबह 8 बजकर 4 मिनट से ग्रहण दिखेगा।

इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण एक आग की अंगूठी की तरह नजर आने वाला है। वैज्ञानिक इसे ‘रिंग ऑफ फायर’ का नाम दे रहे हैं। इस ग्रहण में सिर्फ सूरज का मध्य भाग ही छाया के क्षेत्र में आता है जबकि सूर्य के बाहर का क्षेत्र प्रकाशित रहता है। कुल साढ़े 3 घंटे तक लगनेवाले इस ग्रहण की शुरुआत भारत में सुबह 8 बजकर 4 मिनट पर होगी, जबकि बिहार में 8 बजकर 17 मिनट पर इसका आंशिक असर देखने को मिलेगा। सूर्य ग्रहण की टाइमिंग पर यानी आपके शहर में ये कब से कब तक दिखेगा।

ये है पूरी लिस्ट –
मुंबई – सुबह 8:17 से 10:57
दिल्ली – सुबह 8:17 से 10:57
पटना – सुबह 8:40 से 11:45
कोलकाता – सुबह 8:27 से 11:32
भुवनेश्वर – सुबह 8:20 से 11:29
चडीगढ़- सुबह 8:20 से 10:54
प्रयागराज – सुबह 8:19 से 11:10
वाराणसी – सुबह 8:21 से 11:14
जयपुर – सुबह 8:13 से 10:56
उज्जैन – सुबह 8:09 से 10:58
हरिद्वार – सुबह 8:00 से 10:57
अयोद्धा – सुबह 8:17 से 10:57
अहमदाबाद – सुबह 8:05 से 10:55
जम्मू – सुबह 8:17 से 10:57