Solapur | सोलापुर में गणपति विसर्जन के लिए गए लष्कर के युवक की नदी में डूबने से मौत 

सोलापुर (Solapur News),  20 सितंबर : उत्तर सोलापुर (Solapur) तालुका के समशापुर में नदी में विसर्जन (Ganpati Visarjan) के लिए गए सोलापुर (Solapur) के युवक की डूबने से मौत (Death) हो गई।  यह घटना रविवार की दोपहर 2 से 2. 30 बजे के बीच घटी।

मृतक का नाम सागर अमरसिंह मदनावाले (Sagar Amarsingh Madnawale) (उम्र 22, नि – लोधी गली, लष्कर सोलापुर ) है. कोरोना संक्रमण न फैले इसलिए सोलापुर मनपा प्रशासन (Solapur Municipal Administration) दवारा शहर के तालाब और नहरों में गणपति विसर्जन पर रोक लगा रखी है।  घर के गणपति का विसर्जन करने के लिए सागर अपने दोस्तों के साथ उत्तर सोलापुर तालुका के समशापुर के नदी (Samshapur River) पर गया था।  नदी में गणपति का विसर्जन करने के दौरान उसे पानी की गहराई का अंदाजा नहीं मिला।  जब उसके दोस्तों को इसका आभास हुआ तो उन्होंने सागर को बचाने का प्रयास किया।  लेकिन सागर पानी में डूब (Drowned) गया।

इस घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने नदी में छलांग लगा दी।  इसकी जानकारी मिलने पर लष्कर क्षेत्र के नगरसेवक भारतसिंह बडुरवाले, रवि क्ययावाले घटनास्थल पर पहुंचे।  तत्काल सोलापुर फायर ब्रिगेड (Solapur Fire Brigade) मौके पर पहुंची।  फायर ब्रिगेड के जवानों ने सागर को काफी ढूंढा लेकिन वह नहीं मिला।  रात आठ बजे तक सर्च मुहिम चलती रही।

इस घटना की जानकारी मिलने पर तहसीलदार, तलाठी व सोलापुर तालुका पुलिस (Solapur Police) के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।  रात में सर्च मुहिम रोक दी गई।  सोमवार की सुबह से फिर से सर्च मुहीम शुरू की गई है।

 

Mumbai | गणेश विसर्जन के दौरान मुंबई में बड़ी दुर्घटना, वर्सोवा में पांच लड़के डूबे, दो को बचाया गया , तीन लापता