Solapur Crime News | सोलापुर के नगरसेवक का बेटा पुणे से गिरफ्तार

सोलापुर : पुणे समाचार ऑनलाइन (Punesamachar Online) –  Solapur Crime News | शहर से तड़ीपार होने के बाद भी नगरसेवक पुत्र विकी लक्षमण जाधव और उसके साथी संदीप राम गायकवाड ने के व्यक्ति को टूव्हीलर से धक्का देकर मारपीट (Beating) की। उसके बाद वह फरार था। इन दोनों को विजापूर नाका पुलिस (Vijapur Naka Police) ने पुणे से गिरफ्तार किया। solapur crime news | son of solapur corporator arrested in pune

विकी जाधक (नि. सेटलमेंट, सोलापुर) को सोलापुर शहर पुलिस (Solapur City Police) द्वारा शहर से तड़ीपार किया था। तड़ीपार का आदेश होने के बाद भी उसने 16 मार्च 2021 को एक व्यक्ति को टूव्हीलर से धक्का दिया था। धक्का देने के बाद कहा कि तुम मुझे पहचानते नहीं हो, मैं कौन हूँ, उसके बाद गाली गलौज और धमकी देने की शुरुआत की। हाथ में पत्थर लेकर भी मारपीट की।

मारपीट में घायल होने के बाद उसने इसके बारे में विजापूर नाका पुलिस (Vijapur Naka Police) थाने में शिकायत दी। मारपीट करने के बाद विकी अपने साथी के साथ फरार हो गया।

विजापूर नाका पुलिस ने विकी की जानकारी निकालने के बाद यह जानकारी मिली कि वह पुणे आया है। विकी और उसके साथी संदीप गायकवाड को पुणे से हिरासत में लेकर सोलापुर ले जाया गया। विकी पर पुलिस आयुक्तालय की सीमा में फिरौती, मारपीट, सरकारी काम में रुकावट डालना, लूटमार करना, जान से मारने की कोशिश करना जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।

यह कार्रवाई विजापुर नाका पुलिस थाने के वरिष्ट पुलिस निरीक्षक उदयसिंह पाटिल, सहायक पुलिस निरीक्षक शीतलकुमार कोल्हाल, सहायक फौजदार संजय मोरे, पुलिस हवलदार राजकुमार तोलणूरे, श्रीरंग खांडेकर, पुलिस नाईक शिवानंद भिमटे, अनिल गवसाने, पिंटू जाधव, अतिष पाटिल, इम्रान जमादार, लखन माली ने की।

Web Title : solapur crime news | son of solapur corporator arrested in pune

join our facebook page

Mumbai-Pune Expressway | मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर नियमों की ऐसी-तैसी, खुलेआम लेन कटिंग

Maharashtra Monsoon Update | महाराष्ट्र : रत्नागिरी में आज रेड अलर्ट; इन जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना

Pune Crime News in Hindi | पुणे : राजनीतिक गुरु रघुनाथ येंमुले गिरफ्तार

maharashtra school reopen news | फ़िलहाल महाराष्ट्र में स्कूल शुरू नहीं की जाए; राजेश टोपे का बयान