Social Media Affect | महाराष्ट्र : कोविड काल में सोशल मीडिया से लड़के-लड़कियों के कनेक्शन जुड़ने के मामले बढ़े , महाराष्ट्र के इस शहर से 69 लड़कियों ने  बॉयफ्रेंड के साथ घर छोड़ा 

 

नाशिक, 28 जून (Nashik hindi news) : पिछले डेढ़ साल में कोरोना (coronavirus)की वजह से स्कूल बंद होने के कारण बच्चों के हाथ में स्मार्ट फोन (smart phones) आ गया है। इस स्मार्ट फ़ोन (smart phone) का कही  अच्छा इस्तेमाल  तो कही इसका दुरूपयोग (Social Media Affect) किया गया।  हमेशा मोबाइल के इस्तेमाल के कारण व्हाट्सअप (whatsapp), फेसबुक (facebook), इंस्टाग्राम (instagram) आदि सोशल मीडिया (social media) का इस्तेमाल बढ़ गया है।  इसके कारण कई लोगों की नए लोगों के साथ पहचान हुई है। इसमें से कई प्रेम प्रकरण (love affairs) शुरू हो गए।

कुछ लोगों  ने सोशल मीडिया (social media) में मिले प्रेम के लिए घर छोड़ दिया है। केवल नाशिक (nashik) शहर से कोरोना काल में 69 लड़कियों ने प्रेमी के लिया या अन्य विभिन्न तरह की बातों में आकर घर से भाग जाने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है।  इसमें से 18 वर्ष से कम उम्र की लड़कियां अधिक शामिल है।  इस तरह से मामले बढ़ने से अभिभावक वर्ग को सावधान रहने के लिए बाध्य कर दिया है।

घर से भाग गई लड़कियों में से 54 लड़कियों को समझा बुझाकर वापस घर लाने में नाशिक पुलिस (nashik police) को सफलता मिली है।  इसमें पिछले साल 37 और इस वर्ष 17 लड़कियों को  समझा कर घर भेजा गया। पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार प्राप्त हुए आंकड़े है। लेकिन समाज में बदनामी होने के डर से शिकायत न कर लड़कियों की तलाश में कई अभिभावकों के जुटे होने का दावा पुलिस ने किया है।

लॉकडाउन (lockdown) की वजह से अधिकांश लोगों के पास काफी काली वक़्त था। इस खाली वक़्त में उन्होंने मोबाइल का काफी इस्तेमाल किया।  इसकी वजह से घर के बच्चों के साथ संवाद कम हो गया।  इस वजह से उनके मन में क्या चल रहा है इसकी पता नहीं लग पाया।  इसके कारण घर के लड़के लड़कियां सोशल मीडिया (social media) की तरफ ज्यादा आकर्षित हुए।  इसकी वजह से इस तरह की घटनाएं सामने आने की जानकारी मिली है।