तो क्या सरकार अब रिलायंस और पतंजलि का दूध बेचेंगी ? : धनंजय मुंडे

नागपुर | समाचार ऑनलाइन
स्वाभिमानी किसान संघटन द्वारा दूध बंदी का आंदोलन शुरू है। जिस पर आज नागपुर स्थित चल रहे विधान परिषद में जोरों शोरों से चर्चा हुई। राष्ट्रवादी के नेता और विधान परिषद के विरोधी पक्ष के नेता धनंजय मुंडे ने दूध आंदोलन पर सरकार को घेरा। इस दौरान उन्होंने कहा कि, ” राज्य के किसान दुध के लिए आंदोलन कर रहे है, लेकिन सरकार कुछ ठोस कदम नहीं उठा रही है।  यह सरकार क्या अब रिलायंस और पतंजलि के दूध बेचेंगे ? ऐसा सवाल धनंजय मुंडे ने किया। आगे उन्होंने कहा कि, दूसरे राज्य से आ रहे दूध पर टैक्स लगाए जाये।
मिली जानकारी के अनुसार, स्वभिमानी किसान संघटन द्वारा दूध बंदी आंदोलन का आज दूसरा दिन है।  इस दौरान इस विषय पर नागपुर स्थित चल रहे विधान परिषद में जोरों शोरों से चर्चा हुई।  इस दौरान विरोधी पक्ष नेता धनंजय मुंडे काफी आक्रामक नजर आये।  उन्होंने कहा कि, “दूध उत्पादक किसानों को अनुदान नहीं दिया जा रहा है।  गाय के दूध के लिए किसानों को 27 रुपए दर नहीं मिल रहा है।  जिसके के वजह से किसान आंदोलन पर उतरे है।  लेकिन सरकार इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे है। तो क्या अब सरकार रिलायंस और पतंजलि के दूध बेचेंगे ? सरकार जल्द किसानों को अनुदान देना का फैसला करे।  ऐसा मुंढे ने कहा।  वर्तमान दर में किसानों को 10 रुपए प्रतिलीटर दूध बेचने का नुकशान हो रहा है।