Sinhagad Road Flyover | पुणेवासियों के लिए खुशखबरी ! कात्रज चौक और सिंहगढ़ रोड की ट्रैफिक समस्या ख़त्म होगी ; फ्लाईओवर का भूमिपूजन नितिन गडकरी के हाथों

पुणे : पुणे सामाचर ऑनलाइन – Sinhagad Road Flyover | कात्रज चौक के ट्रैफिक जाम को खत्म करने के लिए बनाने वाले फ्लाईओवर और सिंहगढ़ रोड (Sinhagad Road Flyover) के फ्लाईओवर का भूमिपूजन केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के हाथों शुक्रवार 24 सितंबर को होगा। यह जानकारी महापौर मुरलीधर मोहोल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी है।

इस मौके पर स्थाई समिति अध्यक्ष हेमंत रासने और पूर्व विधायक योगेश टिलेकर उपस्थित थे. टिलेकर ने कहा कि कात्रज चौक और कात्रज-कोंढवा रोड का ट्रैफिक जाम खत्म होगा। इस समस्या के समाधान के लिए 2015 से प्रयास किया जा रहा था। कात्रज में फ्लाईओवर बनाया गया है। लेकिन सातारा रोड में जेधे से इस फ्लाईओवर को जोड़ा जाएगा। वहां पर भूमि अधिग्रहण की समस्या अभी तक वैसी ही थी।

बीच की अवधि में विधायक रहते देहुरोड-कात्रज बाईपास सामान्य कात्रज-कोंढवा रोड को जोड़कर नेशनल हाईवे के रूप में घोषित करने को लेकर राज्य के सार्वजनिक निर्माण विभाग से प्रयास किया जा रहा था। इसे सफलता मिली है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी दवारा बाईपास को सामान्य रूप से जोड़े जाने वाले मार्ग को नेशनल हाईवे का दर्जा दिए जाने से रास्ता साफ हो गया है।

इसके बाद कात्रज-कोंढवा सिक्स लेन रोड का काम चल रहा है। नया फ्लाईओवर वंडर सिटी से राजीव गांधी प्राणी संग्रहालय से सीधे राजस सोसायटी चौक तक जाएगा । इससे कात्रज चौक का ट्रैफिक जाम खत्म होगा। तत्कालीन केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के पर्यावरण मंत्रालय से भी मंजूरी, मिल गई है। मनपा ने भी गार्डन की जगह ओर फ्लाईओवर का पिलर बनाने की परमिशन दी है।

महापौर मुरलीधर मोहोल ने बताया कि सिंहगढ़ रोड के फ्लाईओवर से इस मार्ग से खडकवासला तक नागरिकों का समय बचेगा और ट्रैफिक जाम कम करने में मदद मिलेगी।

Mahant Narendra Giri | आखाड़ा परिषद् के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की संदेहास्पद मौत, फांसी लगी अवस्था में मिला शव

Crime News | फेसबुक पर चैटिंग में व्यस्त रहती थी पत्नी; पति को चरित्र पर संदेह हुआ और फिर…….

Raj Kundra Case | शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की जमानत मंजूर ; 19 जुलाई को हुई थी गिरफ़्तारी