Sinhagad Fort Pune | सिंहगड किले पर अब लोगों को ‘नो एंट्री’

पुणे (Pune News) : Sinhagad Fort Pune | राज्य में दिन-प्रतिदिन कोरोना मरीजों (Corona Patient) की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। इस पृष्ठभूमि पर राज्य सरकार (State Government) ने राज्य में सख्त प्रतिबंध (Restriction) लागू किया है। वहीं पुणे में भी कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पुणे (Pune) में भी सख्त प्रतिबंध लगाया गया है, साथ ही पुणे के सिंहगड रोड (Sinhagad Fort Pune) पर भी लोगों की एंट्री बंद की गई है। इस बारे में पुणे वन विभाग (Pune Forest Department) के उपवनसंरक्षक राहुल पाटिल (Deputy Conservator Rahul Patil) ने सोमवार को दी। आगे की सूचना आने तक लोगों को सिंहगड किले (Sinhagad Fort) पर जाने पर रोक लगाई गई है।

 

बढ़तेकोरोना के पृष्ठभूमि पर राज्य के पर्यटन स्थल को बंद किया गया है। इसके साथ ही पुणे वन विभाग की सीमा में आनेवाले सिंहगड किले को पर्यटन के लिए बंद (Sinhagad Fort Pune) किया गया है। साथ ही अगली सूचना तक सिंहगड बंद रहेगा। इसलिए लोग नीचे भीड़ न करें। साथ ही वीकेंड पर परिसर में पर्यटन (Tourism) का आयोजन न करें, किले पर पैदल और ट्रैफिक का रास्ता बंद रहेगा, ऐसी सूचना वन विभाग की ओर से दी गई है।

 

इस बीच सिंहगड (Sinhagad) पर लोगों के प्रवेशबंदी से पास के रेस्टोरेंट, फार्म हाउस, होटल चालकों को नुकसान झेलना पड़ेगा। पिछले कुछ दिनों में कोरोना का असर कम हुआ था तब पर्यटक किले पर आने लगे थे। इसके साथ ही पुणेकर शनिवार, रविवार के दिन सिंहगड पर घूमने के लिए आते थे। इसपर अब रोक लगाई गई है। इसलिए अगली सूचना आने तक सिंहगड किले पर लोगों के प्रवेश को बंद करने की जानकारी वन विभाग (Forest department) ने दी है।

 

 

Pune Navale Bridge Accident | पुणे के नवले पुल के पास दूसरे दिन दुर्घटना; बोरवेल ट्रक के टक्कर से टू व्हीलर सवार विजय कुलकर्णी की मौके पर मौत

Corona New Cases In India | कोरोना केस में 6.4% की गिरावट! पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1 लाख 68 हजार नए केस