सिद्धू ने फिर से दिया पाकिस्तान को लेकर विवादित बयान

कसौली | समाचार ऑनलाइन

नवजोत सिंह सिद्धू पहले भी विवादित बयान देने के कारण सुर्खियों में रह चुके है और एक बार फिर सिद्धू ने भारत को लेकर विवादित बयान दिया है। पाकिस्तान सेना प्रमुख को गले लगाने के बाद भी सिद्धू कई दिनों तक विवादों में बने रहे थे। खुशवंत सिंह लिटफेस्ट के लिए शुक्रवार को कसौली पहुंचे, जहां उन्होंने भारत की पाकिस्तान से तुलना की।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’738e6052-ced0-11e8-9d43-87a104493693′]

लिटफेस्ट में चर्चे के दौरान उन्होंने पाकिस्तान को कई मायने में दक्षिण भारत से बेहतर बताया। सिद्धू ने कहा कि ‘पाकिस्तान में ना भाषा बदलती है और ना ही लोग बदलते है। जबकि दक्षिण भारत में जाने पर भाषा से लेकर खानपान तक सब कुछ बदल जाता है। आपको वहां रहने के लिए अंग्रेजी या उनकी भाषा आनी चाहिए पाकिस्तान में ये जरुरी नहीं है।

पुणे/पिंपरी : महिला से छेड़छाड़ मामले में एएसआई( ASI )सस्पेंड

इस दौरान सिद्धू ने इमरान खान के शपथ ग्रहण के दौरान पाक सेना प्रमुख को गले लगाने का भी कारण बताया। उन्होंने कहा कि यह नियोजित नहीं था। यह सब कुछ अचानक हुआ। बातचीत के दौरान पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने सिखों के तीर्थस्थल करतारपुर साहिब कॉरिडोर को खोलने की बात कही, जिसके बाद मैं खुद को रोक नहीं पाया और उन्हें गले लगा लिया।

[amazon_link asins=’B078BNQ313,B01M0JSAFU’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’93733315-ced0-11e8-8212-997e89936800′]