वरिष्ठ अभिनेता डॉ. श्रीराम लागू का पुणे में निधन

पुणे : समाचार ऑनलाइन – वरिष्ठ अभिनेता तथा प्रगतिशील विचार आंदोलन से जुड़े हुए डॉ. श्रीराम लागू का मंगलवार को पुणे में निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे। उन्होंने मराठी समेत हिंदी फिल्मों में भी काम किया था। उनका नटसम्राट यह मराठी नाटक काफी मशहूर हुआ था।

डॉ. लागू का जन्म 16 नवंबर 1927 में सातारा में हुआ था। पुणे स्थित बी. जे. चिकित्सा महाविद्यालय से डॉक्टर की पढ़ाई करते समय उन्होंने नाट्य तथा फिल्म क्षेत्र में काम करना शुरू किया था। नटसम्राट इस नाटक में उन्होंने आप्पासाहब बेलवलकर का किरदार निभाया था जो काफी मशहूर हुआ था। इसके अलावा सामना, सिंहासन, पिंजरा जैसी मराठी फिल्मों में निभाए हुए किरादार भी अजरामर साबित हुए।

प्रगतिशील विचार आंदोलन से जुड़े हुए थे
डॉ. लागू अभिनेता के साथ प्रगतिशील विचार आंदोलन से जुड़े हुए थे। एक समय ऐसा था कि उनके भगवान को रिटायर करें इस बयान से एक ही खलबली मच गई थी। व्यक्ति स्वतंत्रता को लेकर उन्होंने कायम ठोस भूमिका अपनाई थी। साथ ही सामाजिक क्षेत्र में ली हुई हर एक भूमिका पर वे कायम रहें। पिछले कुछ दिनों से उनकी सेहत खराब थी। दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में इलाज चल रहा था। मंगलवार की रात उन्होंने आखरी सांस ली। बुधवार को उनके अंतिम संस्कार किए जाएंगे। उनके निधन से मराठी नाट्य तथा फिल्म क्षेत्र, सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर बनी हुई है।

बेटे के नाम से शुरू किया पुरस्कार
डॉ. लागू के बेटे तन्वीर का कुछ साल पहले निधन हुआ था। उसके बाद उसके नाम से उन्होंने तन्वीर पुरस्कार देना शुरू किया। पिछले हफ्ते ही यह पुरस्कार प्रदान समारोह संपन्न हुआ। उस समय डॉ. लागू मौजूद थे। यह उनका आखरी कार्यक्रम था।