Shreemant Dagdusheth Ganpati Trust | श्रीमंत दगडूशेठ गणपती ट्रस्ट का सरकार से सवाल; दुकान और होटल खुल रहे हैं तो मंदिर क्यों नहीं

पुणे (Pune News) : Shreemant Dagdusheth Ganpati Trust | राज्य में कोरोना का असर कम होते दिख रहा है। इस पृष्ठभूमि पर राज्य सरकार (State government) ने नई नियमावली जारी करते हुए प्रतिबंध (restriction) में बदलाव किया है। हालांकि मंदिर को लेकर प्रतिबंध कायम ही रखा गया है। इसपर दुकान और होटल शुरू करने के लिए अनुमति मिल रही है तो मंदिर के साथ पराये जैसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है, ऐसा सवाल पुणे (Pune) के श्रीमंत दगडूशेठ गणपती ट्रस्ट (Shreemant Dagdusheth Ganpati Trust) की ओर से उठाया जा रहा है।

 

सोमवार को राज्य सरकार की ओर से नई नियमावली जारी की गई है। सरकार के इस निर्णय पर व्यापारी व आध्यात्मिक क्षेत्र में नाराजगी दिख रही है। राज्य सरकार जल्द से जल्द मंदिर खोलने के संबंध में निर्णय ले। ऐसी मांग श्रीमंत दगडूशेठ गणपती ट्रस्ट (Shreemant Dagdusheth Ganpati Trust) की ओर से की गई है। इस बीच सुबह 6 बजे से 11 बजे तक मंदिर शुरू रखने की अनुमति देनी चाहिए, ऐसी उम्मीद भी इस मौके पर जताई गई।

 

शहर में दैनिक कोरोना मरीजों का आंकड़ा 3 % से भी कम होने के कारण वीकेंड लॉकडाउन (weekend lockdown) रद्द करें। दुकान के रोज का समय रात 8 बजे तक करें, आदि मांगों  लिए व्यवसायी और व्यापारी आक्रामक हो गए हैं।

लेकिन राज्य सरकार ने पुणे (Pune) साथ ही पिंपरी चिंचवड (Pimpri Chinchwad) शहर का समावेश पुणे जिले का एक ही घटक के रूप में किया है। इसलिए शहर में प्रतिबंध लागू ही रहेंगे। इससे स्पष्ट हो गया कि लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है।

 

 

Lok Adalat | लोक अदालत की पहल से एक बार फिर से बसा 27 जोड़ों का घर-संसार

Kailas Pawar Army Jawan | चिखली का जवान कैलास पवार सियाचिन में शहीद