श्रद्धा ने छोड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक, इस अभिनेत्री ने किया रिप्लेस 

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – श्रद्धा कपूर अब साइना नेहवाल की बायोपिक से अलग हो गई है। खबरों की माने तो श्रद्धा ने खुद ही यह बायोपिक करने से मना कर दिया है। अब श्रद्धा को दूसरी एक्ट्रेस रेप्लस करेंगी। अब श्रद्धा के जगह परिणीति साइना नेहवाल का रोल निभाते नजर आएंगी।

श्रद्धा के इस फिल्म से अलग होने का कारण उनका बिजी सेडुल बताया जा रहा है। श्रद्धा इन दिनों छ‍िछोरे, ‘Street Dancer 3D’ और प्रभास की फ‍िल्‍म साहो की शूटिंग में लगी हैं। इसके साथ ही श्रद्धा बागी 3 भी साइन की है। इतने  बिजी सेडुल के करण श्रद्धा साइना नेहवाल की बायोपिक को समय नहीं दे पा रहीं थीं। वहीं श्रद्धा के बाहर होने के बाद मेकर्स ने परिणीति चोपड़ा को फ‍िल्‍म में
साइना के रोल के ल‍िए फाइनल कर ल‍िया है।

Related image

बता दे श्रद्धा ने फिल्म साइन करने के बाद इस रोले के लिए खासा तैयारियां भी शुरू कर दी थीं। श्रद्धा और सायना ने एक तस्‍वीर भी शेयर की थी, ज‍िसमें दोनों साथ में ट्रेनिंग करती हुई दिख रही थीं। दोनों साथ में नेट प्रेक्टिस भी कर रही थीं।

Image result for सायना नेहवाल and shradha

वहीं परिणीति की बात करे तो पर‍िणीति 21 मार्च को र‍िलीज होने वाली फ‍िल्‍म ‘केसरी’ में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। इसके बाद उनके पास भी ‘संदीप और पिंकी फरार’, ‘जबर‍िया जोड़ी’ जैसी फ‍िल्में हैं।