नवी मुंबई के ऐरोली में शार्ट टेम्पर्ड पिता ने मामूली विवाद में दोनों बेटों पर की फायरिंग ; एक की मौत 

नवी मुंबई, 15 जून : पुलिस विभाग से रिटायर हुए एक अधिकारी ने अपने दो बेटों पर फायरिंग कर एक की हत्या कर दी है।  जबकि दूसरा बेटा जख्मी हो गया है।  ऐरोली सेक्टर 2 में यह घटना घटी है। पिता दवारा बेटों पर फायरिंग किये जाने पर आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है।

ऐरोली सेक्टर 2 भगवान पाटिल पुलिस विभाग से रिटायर हुए अधिकारी है।  तुरंत क्रोधित होने वाले भगवान पाटिल के स्वभाव से तंग आकर दोनों बेटे अलग रहते थे।  मामूली बात पर भगवान पाटिल घर में पत्नी और बच्चों से झगड़ा करते थे।  इससे सभी लोग काफी परेशान थे. आख़िरकार भगवान पाटिल के स्वभाव में कोई बदलाव आता नहीं देखकर दोनों बेटे उनसे अलग रहना शुरू कर दिया।

गाड़ी का इंशोरेंस भरने के लिए बेटों ने पिता से कहा तो  उन्होंने बेटों के साथ बहस शुरू कर दी।  शाम को दोनों बेटों ने उन्हें घर बुलाया था।  घर में इंशोरेंस भरने की बात को लेकर तीनों में बहस हो गई। इसे लेकर भगवान पाटिल काफी गुस्से में आ गए।  बेटे विजय और सुजय ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे. खुद की रक्षा के लिए रखे रिवाल्वर से भगवान पाटिल ने पांच फारिंग की। इसमें से तीन गोलिया विजय के पेट, कंधे और हाथ पर लगी।  जबकि बाकी दो गोलियां दूसरे बेटे सुजय के बदन को छूकर निकल गया।

विजय पाटिल को तीन गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।  उसे ऐरोली के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।  लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।  शुक्र है कि  दूसरा बेटा बाल-बाल बच गया।  इस मामले में भगवान पाटिल को रबाले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  रबाले पुलिस जांच कर रही है कि किस वजह से यह घटना घटी है।