प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा सांसद जी.वी.एल. नरसिम्हा राव पर फेंका जूता – VIDEO VIRAL

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में जारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी सांसद जी.वी.एल. नरसिम्हा राव पर एक व्यक्ति ने जूता फेंक दिया। यह पहली बार है जब भाजपा कार्यालय में ऐसी कोई घटना हुई है। घटना के बाद लोगों ने जूता फेंकने वाले व्यक्ति को तुरंत पकड़ लिया और बाहर ले गए। रिपोर्ट के मुताबिक, उसकी पहचान कानपुर के डॉ. शक्ति भार्गव के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति ने बताया कि वह भोपाल से मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा को टिकट दिए जाने से नाराज था। पुलिस युवक ने पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, जूता फेंकने वाले व्यक्ति ने खुद को ह्वीसिल ब्लोअर बताया है। वह भ्रष्टाचार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उठाए गए कदम से नाराज था। इस घटना के बाद जीवीएल ने इसे कांग्रेस से प्रभावित एक व्यक्ति का हमला बताया। उन्होंने कहा कि हमलावर ने कांग्रेस की मानसिकता दर्शायी है। इस दौरान भाजपा के महासचिव भूपेंद्र यादव भी वहां मौजूद थे।