शॉकिंग ! अवैध रिश्ते के शक में महिला ने पति को मौत के घाट उतारा

मुंबई : समाचार ऑनलाईन –  पराई औरत के चक्कर में पड़कर तूने बेवफाई की। अगर तू मेरा नहीं बन सकता तो उस चुड़ैल को भी तुझे मिलने नहीं दूंगी। इस तरह की भावना से नालासोपारा इलाके में एक महिला ने पहले अपने पति को चाकू से 11 बाद गोदा और फिर गला काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद पत्नी ने खुद पुलिस को फोन कर बुलाया और इसे आत्महत्या साबित करने का प्रयास किया। हालांकि, शरीर पर लगे घाव के निशान से पुलिस ने पता लगा लिया कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। पति के परस्त्री से अफेयर के शक में उसकी हत्या करने वाली महिला अब सलाखों के पीछे है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक का नाम सुनील कदम (उम्र 37 वर्ष, निवासी ओम तुलसी अपार्टमेंट्स, गालानगर, नालासोपारा ईस्ट) है। उसकी हत्या के आरोप में पत्नी प्रणाली को गिरफ्तार कर लिया गया। सुनील अपनी पत्नी, माता-पिता और दो बेटियों के साथ नालासोपारा में रहता था। प्रणाली को शक था कि उसके पति का बाहर किसी से अफेयर चल रहा है। इस बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था।

ऐसे अंजाम दी वारदात
जांच में सामने आया है कि सुनील और प्रणाली का बुधवार सुबह 5 बजे किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद सुनील कमरे में सोने चला गया और प्रणाली पानी पीने के बहाने किचन में चली गई। इसके बाद प्रणाली चाकू लेकर बेडरूम में लौटी और सुनील के पेट में 11 बार चाकू से वार किया। इसके बाद गला काटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के बाद प्रणाली दूसरे रूम में चली गई, जहां पर उसके सास-ससुर और दो बेटियां सो रही थीं।