शॉकिंग ! नवी मुंबई में शादी करने में असमर्थ  प्रेमी ने प्रेमिका को केटामाइन का इंजेक्शन देकर मार डाला

नवी मुंबई, 2 जून : प्रेमिका को जानलेवा बीमारी हुई थी।  इसलिए उसके साथ शादी करने की इच्छा नहीं रखने वाले प्रेमी ने प्रेमिका को केटामाइन इंजेक्शन देकर मार डाला।  यह चौंकाने वाली घटना नवी मुंबई में घटी है।  पुलिस ने इस मामले में आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।   इस घटना से पुरे नवी मुंबई में खलबली मच गई है।  आरोपी ने प्रेमिका को बीमारी से ठीक करने के बहाने उसकी हत्या कर दी. आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

रिक्शाचालक की वजह से मामला सामने आया

पनवेल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29 मई को प्रस्तावित एयरपोर्ट के पास एक महिला का शव मिला था।  पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  घटनास्थल पर कोई भी पहचान पत्र नहीं मिलने की वजह से शव की पहचान नहीं हो रही थी।  रविवार को एक रिक्शा चालक को एक प्लास्टिक बैग मिला जिसमे आधार कार्ड, पर्स और महिला का कपडा था।

इसके बाद पुलिस ने आधार कार्ड की जानकारी के आधार पर महिला के भाई रमेश ठोंबरे को पुलिस स्टेशन में शव शव की पहचान करने के लिए बुलाया था।  रिक्शा चालक को समान और शव बहन का होने की जानकारी ठोंबरे ने दी।  रमेश ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन का पनवेल में हॉस्पिटल  में काम करने वाले चंद्रकांत गिरकर नामक युवक के साथ प्रेम संबंध था।  उसने बहन से साथ फ़ोन पर हुई बातचीत की भी जानकारी दी।