सनसनीखेज वारदात……एसएनडीटी हॉस्टल में वॉर्डन ने छात्रा को किया नग्न

मुंबई | समाचार ऑनलाइन – छात्रा द्वारा स्लीवलेस कपड़े पहनना काफी महंगा पड़ा। छात्रा को सजा के रुप में वॉर्डन ने कमरे में ले जाकर नग्न किया। इस घटना से सनसनी फैल गई। मुंबई के जुहू में एसएनडीटी हॉस्टल में रविवार को यह घटना घटी। पीड़ित छात्राओं ने तुरंत सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है। सांताक्रूज पुलिस ने इस मामले में महिला वॉर्डन के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’0deab732-d04f-11e8-a888-8fab1185a98f’]

रविवार की दोपहर एसएनडीटी कॉलेज और हॉस्टल परिसर में  छात्राओं को स्लीवलेस ड्रेस पहने के लिए अनुमति नहीं है। हॉस्टल में रहनेवाली एक छात्रा के हाथ में चोट के निशान होने की वजह से और डॉक्टर के कहने पर स्लीपलेस ड्रेस पहना था।

शिक्षक की हैवानियत पहली कक्षा के छात्र की बुरी तरह पिटाई

हॉस्टल का नियम उल्लंघन किया इसलिए हॉस्टल की वॉर्डन ने इस बारे में पूछताछ की। हाथ में चोट के निशान दिखाओ, ऐसा कहकर वॉर्डन ने छात्रा के पूरे कपड़े उतरवाए। ऐसा आरोप पीड़ित छात्रा ने लगाया है। इस घटना के सामने आने से  हडकंप मच गया है।  इस घटना के बाद 100 से 150 छात्राओं ने विरोध आंदोलन किया है। इस बारे में महाविद्यालय को पत्र देकर सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में शिकायत दायर करवायी।

[amazon_link asins=’B01FM7GGFI’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’41e74745-d04f-11e8-aa92-d5b0d3f37edb’]

इस मामले में रात सवा नौ बजे के करीब महिला वॉर्डन के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी सांताक्रूज पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्रीराम कोरेगांवकर ने दी है। महिला वॉर्डन द्वारा इस तरह की घिनौनी हरकत करने से सनसनी फैल गई है। पिछले कुछ दिनों में हॉस्टल के वॉर्डन को लेकर शिकायत बढ़ रही हैं।
[amazon_link asins=’B071HWTHBF’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’92c09b14-d04f-11e8-977a-e11946497a8d’]