शॉकिंग ! घर में बहुत दिनों से लगा था ताला, पुलिस ने ताला खोला तो  एक लाइन से 6 शव मिला 

पटनागढ़, 12 नवंबर : उड़ीसा के बलांगिरी जिले से चौंकाने वाली घटना सामने आई है।  एक ही घर एक ही परिवार के 6 लोगों का शव बाहर निकाला गया है।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शव में चार बच्चे है।  पुलिस ने सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत की वजह तलाशने में जुट गई है।  पुलिस ने साफ नहीं किया है कि यह हत्या है या आत्महत्या।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पटनागढ़ पुलिस स्टेशन सीमा में सानरापाड़ा गांव में बुलु जानी (50 ), उनकी पत्नी ज्योति (48 ) और उनके दो बेटे और दो बेटी का शव मिला है। बच्चों की उम्र 2 से 12 वर्ष है।

पटनागढ़ पुलिस स्टेशन के प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर प्रियंका रॉउत्र ने बताया कि यह हत्या है या  आत्महत्या अभी तक साफ नहीं हो पाया है।  उन्होंने बताया कि सीनियर पुलिस अधिकारियों  घटनास्थल का दौरा किया है।  पुरे घर की तलाशी ली जा रही है।  घटना की वजह का पता किया जा रहा है।

जांच अधिकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने बताया कि बहुत दिनों से घर अंदर से बंद था।  इसके बाद घटना की जानकारी सामने आई।  कुछ लोगों ने घर खोलने का प्रयास किया लेकिन घर बंद होने की वजह से पुलिस को खबर दी गई।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।  घर से 6 शव बरामद हुए।  जांच अधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी।  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोरंजन प्रधान ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम तैयार की गई है।