शॉकिंग ! पुणे के कोंढवा में 70 वर्षीय बुजुर्ग ने 10 वर्षीय लड़की के साथ घर में घुसकर लैंगिक अत्याचार किया 

 

पुणे, 9 जून : कोंढवा के एक 70 वर्षीय बुजुर्ग ने घर में मां-पिता को न देखकर घर में घुसकर एक 10 वर्षीय लड़की के साथ लैंगिक अत्याचार करने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है।

यह घटना कोंढवा-सासवड रोड परिसर में सोमवार की सुबह 9 से साढ़े 10 बजे के बीच घटी. इस मामले में कोंढवा पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर सरदार पाटिल ने बताया कि एक 37 वर्षीय महिला ने कोंढवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।  इसके अनुसार एक 70 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

यह महिला और उसका पति जब घर में नहीं तभी आरोपी बुजुर्ग ने घर में घुसकर 10 वर्षीय लड़की के साथ लैंगिक अत्याचार किया।

जानकारी मिली है कि इससे पहले भी जब पति-पत्नी घर पर नहीं रहते थे तो बुजुर्ग लड़की को धमकाकर उसके साथ अत्याचार करता था।

सोमवार की सुबह इसी तरह जब आरोपी महिला की बेटी के साथ लैंगिक अत्याचार कर रहा था महिला घर आ गई।  उस वक़्त घर में बुजुर्ग को देखकर महिला ने बेटी से पूछा की क्या हुआ ? तो लड़की रोने लगी और उसने बताया कि आरोपी उसे दस रुपए देकर उसके साथ अत्याचार कर रहा था।  इसके बाद महिला पुलिस स्टेशन पहुंची। इस मामले में कोंढवा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।  महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर चैत्राली गपाट मामले की जांच कर रही है।