Shiv Sena MP Sanjay Raut | दिल्ली के प्रतिष्ठित क्षेत्र में रहता हूं, PM मोदी मेरे घर के पास रहते है – संजय राऊत 

पुणे (Pune News) : महाराष्ट्र (Maharashtra) के मनपा चुनाव (Municipal Elections) के लिए शिवसेना (Shiv sena) ने अभी  से कमर कस ली है।  शिवसेना प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राऊत (Shiv Sena MP Sanjay Raut) ने रविवार को पुणे (Pune) के भोसरी में शिवसैनिकों को संबोधित किया।  संजय राऊत ने पिंपरी-चिंचवड़ (Pimpri-Chinchwad) शहर में शिवसैनिकों को संबोधित करते हुए अपना महापौर बनाने का संदेश दिया।  इस मौके पर उन्होंने (Shiv Sena MP Sanjay Raut) विरोधी दल भाजपा (BJP) पर भी जोरदार हमला बोला।

 

संजय राऊत ने  बालासाहेब ठाकरे (Balasaheb Thackeray) का  पुणे के साथ भावनात्मक रिश्ते होने का उल्लेख किया और कहा कि बालासाहेब का जन्म पुणे (Pune) में हुआ था।  लेकिन यहां उनकी पार्टी शिवसेना की सत्ता नहीं है।  उन्होंने ये भी कहा कि उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को अब दिल्ली (Delhi) में स्थान मजबूत करना है।  इसलिए वे दिल्ली गए है।  शिवसेना प्रवक्ता ने यह भी कहा कि अगर शिवसेना नहीं होती तो उसके बिना आज हम सभी कुछ नहीं होते।

उन्होंने शिवसैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सौ नगरसेवक चुनकर लाये।  इतने नगरसेवक चुनकर लाये कि महापौर (Mayor) शिवसेना का हो।  राज्य सरकार (State Government) में सहयोगी पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस (Nationalist Congress) का  नाम लिए बिना राऊत ने  कहा कि अगर आपको साथ चुनाव लड़ना है तो अच्छी बात है।  अगर आपकी इच्छा नहीं है तो आपके बिना भी हम चुनाव लड़ सकते है।

उन्होंने एक तरफ राष्ट्रवादी को संदेश दिया तो दूसरी तरफ भाजपा पर भी हमला बोला।  भाजपा पर निशाना साधते हुए संजय राऊत (Sanjay Raut) ने कहा कि दिल्ली में सबसे प्रतिष्ठित क्षेत्र में रहता हूं।  लोगों को अपने पते के बारे में क्या बताऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे घर के पास रहते है।  संजय राऊत ने कहा कि भोसरी परिसर से शिवसेना के नगरसेवक चुनकर नहीं आये।  उन्होंने कहा, राज्य के उपमुख्यमंत्री भी मुख्यमंत्री की बात सुनते है।

 

 

CM Uddhav Thackeray | मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने PM मोदी को लिखा पत्र, बुलेट ट्रेन संबंध में दिया ‘यह’ आश्वासन

Pune | राज साहेब, ”भाजपा के साथ गठबंधन करे, फायदा होगा”; पुणे मनसे नेताओं का दबाव बढ़ा!