Shiv Sena और NCP ने बनाया मास्टर प्लान, भाजपा में बड़ी सेंध लगेगी ? 

मुंबई, 18 सितंबर : Shiv Sena  | महाराष्ट्र में बड़ा  राजनीतिक भूकंप आने की जोरदार चर्चा हो रही है।  क्योंकि भाजपा के कई विधायकों के  सत्ताधारी शिवसेना (Shiv Sena) और राष्ट्रवादी कांग्रेस (congress) में प्रवेश करने की जानकारी मिल रही है।  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा (BJP) के कई विधायक आने वाले दिनों में राष्ट्रवादी कांग्रेस में प्रवेश करेंगे।  मिली जानकारी के अनुसार शरद पवार (Sharad Pawar) की उपस्थिति में यह प्रवेश कार्यक्रम होगा।

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा  विधायकों के एनसीपी में प्रवेश को निश्चित माना जा रहा है।  अगले सप्ताह यह प्रवेश होने की संभावना है।  जबकि कुछ विधायक शिवसेना में प्रवेश करेंगे।  इसके लिए शिवसेना और राष्ट्रवादी दवारा बड़ी रणनीति बनाये जाने को लेकर चर्चा हो रही है।  मिली जानकारी के अनुसार कुछ विधायक ने एनसीपी में जबकि कुछ विधायक ने स्थानीय स्तर पर शिवसेना में शामिल होने की इच्छा जताई है।  अब सवाल उठ रहा है कि भाजपा के वे कौन-कौन विधायक है ?
संजय राऊत ने दिया संकेत 
संजय राऊत ने कहा है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मराठवाड़ा में जो भाषण दिया है वह ठाकरे स्टाइल का भाषण था।  उद्धव ठाकरे ने कही भी नहीं कहा है कि नया गठबंधन होगा।  उनका स्पष्ट संकेत है कि जो भावी सहकारी है वह पार्टी में आने को इच्छुक है।   सारे लोग पार्टी में आने को इच्छुक है।
मुख्यमंत्री का बयान अचानक नहीं आया है।  उन्होंने सोच कर बोला है।  कुछ पूर्व विधायक है जिन्हे भावी बनना है।  कुछ लोग पार्टी में आने को इच्छुक है।  वे संपर्क में है।  हमारे बीच जो चर्चा हुई है उसे बाहर नहीं लाएंगे . चंद्रकांत पाटिल को 48 घंटे के समय दिया गया था जो समाप्त हो गया है।  अब उन्हें और समय देना होगा।  गठबंधन में कोई भ्रम नहीं है।  हमारा पांच साल का कमिटमेंट है।
पूर्व मंत्री के रूप में नहीं, दो- तीन दिनों में पता चलेगा – चंद्रकांत पाटिल 
दो दिन पहले भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल दवारा दिए गए बयान की हर तरफ चर्चा हो रही  है।  उन्होंने कहा था कि पूर्व मंत्री के रूप में नहीं, दो- तीन दिनों में पता चलेगा।  इसके बाद से कई तरह के कयास लगाए जा रहे है।  देहू के एक कार्यक्रम में एक ने पूर्व मंत्री चंद्रकांत का उल्लेख किया।  इस पर चंद्रकांत पाटिल ने कहा था कि पूर्व मंत्री नहीं, दो- तीन दिनों में पता चलेगा।  इसके बाद से ही कई तरह की चर्चाओं को हवा लग गई है।

 

Pune | पुणे के दौंड में भीमा नदी में डूबकर दो की मौत