छुप-छुपके शादी अटेंड करने पाकिस्तान पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा ?, वीडियो वायरल

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड फिल्म एक्टर और पूर्व लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के मुताबिक, शत्रुघ्न सिन्हा पाकिस्तान के लाहौर में एक शादी में शरीक हुए और इसी समारोह के दौरान उन्होंने तस्वीरें भी खिंचवाईं। दरअसल पाकिस्तान के परवेज मुगल नाम के फोटोग्राफर ने इंस्टाग्राम पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा भी नजर आ रहे हैं।

परवेज ने एक दिन पहले फोटो शेयर करते हुए लिखा, हना और अहमद की कव्वाली नाइट पर रीमा और शत्रु जी। हैपनिंग नाऊ। हालांकि सिन्हा की ओर से इस वीडियो पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आया है। भारत-पाकिस्तान की मौजूदा हालत देख शत्रुघ्न सिन्हा के पाकिस्तानी शादी में शरीक होने को लेकर हैरानी जता रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/B8wq_shBn0Z/?utm_source=ig_web_copy_link