तमिल फिल्ममेकर राज कपूर के बेटे शारूक का 23 साल की उम्र में निधन, मक्का की तीर्थयात्रा के दौरान हुई ‘मौत’

समाचार ऑनलाइन- तमिल फिल्म निर्देशक राज कपूर के बेटे शारूक कपूर का गंभीर ठंड और कमजोरी के कारण सोमवार को निधन हो गया। उनकी उम्र सिर्फ 23 साल थी. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, शारूक अपनी माँ साजीला कपूर के साथ तीर्थ यात्रा पर मक्का गए थे. यहीं पर शारुक ने अंतिम सांस ली। उनके बेटे की अचानक मौत से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में हैं. इस बीच, शारूक के शव को मक्का से चेन्नई लाया जा रहा है।

बता दें कि फिल्म निर्माता राज कपूर हमेशा चाहते थे कि उनका बेटा पढ़ाई पूरी करने के बाद शोबिज की दुनिया में कदम रखे। अभिनेत्री खुशबू और डायरेक्टर सी सुंदर को राज कपूर के परिवार का बहुत करीबी माना जाता है।

https://www.instagram.com/p/B0vaagZDEdd/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/B8YefcojznY/?utm_source=ig_web_copy_link

 

 

हाल ही में शारूक कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। यह फोटोज उनकी मक्का यात्रा के दौरान की हैं. उन्होंने कैप्शन में दिल और एक एंजेल इमोजी दी थी. इस पोस्ट को देख लगता है जैसे यह तीर्थ यात्रा बेहद सुखद थी.

गौरतलब है कि निर्देशक राज कपूर ने अपने अपने करियर की शुरुआत फिल्म निर्देशक सी.वी. श्रीधर के असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में की थी. उन्होंने कई सफल फिल्में और टीवी शो बनाएं हैं.

https://www.instagram.com/p/B8kETxMDdkl/?utm_source=ig_web_copy_link

 

https://www.instagram.com/p/B2Oc-4RjMps/?utm_source=ig_web_copy_link