शरद पवार ने 1 मार्च तक के सभी कार्यक्रम को किया रद्द

मुम्बई : कोरोना के बढ़ते मामलो के कारण रविवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जनता से संवाद साधते हुए कुछ निर्बंध जारी किए थे। राज्य के सभी राजकीय, सामाजिक व सरकारी कार्यक्रम को रद्द करने की घोषणा मुख्यमंत्री ठाकरे ने की। इसी पृष्ठभूमि पर राष्ट्रवादी कांग्रेस के सर्वेसर्वा शरद पवार ने भी 1 मार्च तक के अपने सभी कार्यक्रम रद्द किए हैं।

राज्य में अगले कुछ दिनो तक राजनैतिक, धार्मिक और सामाजिक कार्यो पर रोक लगाई गई है। इसमे रैली, मोर्चा, आंदोलन, यात्रा, सभा आदि का समावेश है। मुख्यमंत्री के संवाद को ध्यान में रखते हुए पवार ने यह निर्णय लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनता को 8 दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होने कहा कि अगर आप लॉकडाउन नहीं चाहते हैं तो मास्क लगा कर और सुरक्षित दूरी बना कर चले।