बिहार के औरंगाबाद जिले में शर्मनाक घटना ! स्कूल के मालिक ने नाबालिग लड़की के साथ किया बलात्कार 

 

पटना, 22 जून : बिहार के औरंगाबाद जिले एक स्कूल के होस्टल में रहने वाली 12 वर्षीय लड़की के साथ स्कूल के मालिक दवारा दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।  रविवार को पुलिस ने यह जानकारी दी।

महिला पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई शिकायत के अनुसार पीड़ित ने आरोप लगाया है कि औरंगाबाद के दौदनगर क्षेत्र में स्कूल के मालिक राजू कुमार पिछले दो दिनों से उसके साथ बलात्कार कर रहा है।
रविवार को वह होस्टल से भागने में कामयाब रही और पास के पुलिस स्टेशन पहुंची।  जब उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी तो उसे तुरंत महिला पुलिस स्टेशन भेज दिया गया।
पीड़ित लड़की इस होस्टल में अकेले रहती थी।  उसके पिता और मां में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते है।  मालिक को  लड़की की स्थिति की जानकारी थीऔर उसने इसी का गलत फ़ायदा उठाया।  शुक्रवार और शनिवार की रात उसने पीड़ित लड़की के साथ बलात्कार किया।
महिला पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी सुमन कुमार ने बताया कि आरोपी ने पीड़ित को घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।  लड़की का मेडिकल जांच कराया गया है।  इसमें उसके साथ हुए बलात्कार की घटना सामने आई है।  राजू कुमार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।  फ़िलहाल आरोपी फरार है।