शर्मनाक! 80 वर्ष के वृद्ध ने 12 साल की मतिमंद लड़की के साथ किया दुष्कर्म

गुवाहाटी : समाचार ऑनलाईन – असम से एक चौंकाने वाली शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक 80 वर्षीय बुजुर्ग ने एक 12 वर्षीय मतिमंद लड़की के साथ दुष्कर्म किया। यह चौंकाने वाली घटना असम के विश्वनाथ जिले में घटी। आरोपी का नाम अनिल सैकिया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित लड़की के माता-पिता काम पर गए थे। इसी का फायदा उठाकर अनिल उसके घर में घुस गया। इसके बाद उसने चॉकलेट का लालच देकर उसे बहलाया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। लड़की ने जब शोर मचाया तो आसपास के लोग घर के पास जमा हो गए। इसके बाद लोगों ने पकड़ कर अनिल की पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने लकड़ी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। लेकिन इस घटना से उसे जबर्दस्त मानसिक पीड़ा हुई है।