शर्मनाक! घर लौटने में देरी होने पर पत्नी पर चाकू से हमला

भोसरी : समाचार ऑनलाईन –  रक्षा बंधन के दिन मायके गई महिला जल्द वापस घर नहीं आई। इस वजह से गुस्साएं पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। साथ ही गाली-गलौज कर मारपीट की। यह घटना मंगलवार 20 अगस्त की रात साढ़े आठ बजे संभाजीनगर में घटी। इस मामले में ज्योति संतोष सावले (उम्र 29 वर्ष, नि. संभाजीनगर) ने एमआईडीसी भोसरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर महिला के पति संतोष तुकाराम आवले (उम्र 42 वर्ष) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

महिला रक्षा बंधन पर मायके गई थी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता महिला रक्षा बंधन पर मायके गई थी। मायके से ससुराल लौटने में उसे देर हो गया। इसी बात को लेकर आरोपी पति ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इतना ही नहीं चाकू से हाथ पर हमला किया। इसमें महिला जख्मी हो गई। इस मामले में महिला ने भोसरी एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।