शादी के झांसे में विवाहिता का यौन उत्पीड़न

पिंपरी : समाचार ऑनलाईन –  शादी के झांसे में 20 साल की विवाहित महिला का यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। इस बारे में अर्जुन दिलीप दुधाने (22, निवासी नंबर वाडी वारूलवाडी, जुन्नर, पुणे) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 323, 504, 506 के अनुसार मामला दर्ज किया गया है।
सहायक पुलिस निरीक्षक अर्जुन घोडे पाटिल के अनुसार, 4 मई की सुबह 11 बजे के करीब पीड़ित महिला जब घर पर अकेली थी तब आरोपी ने पीड़िता से शादी के बारे में पूछा और मना करने पर आत्महत्या की धमकी दी। यही धमकी देकर उसने पीड़िता के साथ जबरन यौन संबंध बनाए। साथ ही उसके साथ यौन संबंध बनाने के दौरान का वीडियो भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। उसी वीडियो के आधार पर विवाहित महिला को ब्लैकमेल कर उसका यौन उत्पीड़न क़िया। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक अनिल मोरे कर रहे हैं।