पुणे-नगर हाईवे पर वृंदावन लॉज में ‘सेक्स’ रैकेट का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार

पुणे : ऑनलाइन टीम – शिरुर तालुका के रांजणगाव गणपती राजमुद्रा चौक में पुणे-नगर हाइवे के पास वृंदावन लॉज पर सेक्स रैकेट चलने की गुप्त जानकारी मिलने के बाद रांजणगाव MIDC पुलिस ने लॉज पर छापेमारी की। पुलिस ने इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी के नाम लॉज के मैनेजर गुणाकार कृष्णप्पा शेट्टी और  लालासो दत्तात्रय शेंडगे है। प्राथमिक जांच में पता चला की यहां एक महिला की मदद से सेक्स रैकेट शुरू था।

रांजणगाव MIDC पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, रांजणगाव MIDC पुलिस को राजमुद्रा चौकात में स्थित हॉटेल वृंदावन में सेक्स रैकेट चलने की जानकारी मिली थी।  जिसके बाद 7 फ़रवरी को देर रात 1 बजे पुलिस ने एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर भेजा। उस व्यक्ती ने हॉटेल वृंदावन मैनेजर गुणाकार शेट्टी से महिला की मांग की मैनेजर ने उसे एक कमरे में जाने को कहा। जिसके बाद व्यक्ति ने पुलिस को इशारा किया।

जिसके बाद पुलिस ने हॉटेल पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने गुणाकार कृष्णपा शेट्टी (46) नि. वृंदावन लॉज, रांजणगाव गणपती, ता. शिरुर, जि. पुणे और  लालासो दत्तात्रय शेंडगे (30) नि. शेळकेवाडी शिवणे, ता. सांगोला, जि. सोलापुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अनैतिक व्यापार प्रतिबंधक अधिनियम १९५६ च्या कलम ३,४,५ अपराध दर्ज कर लिया गया है।

यह कार्रवाई पुणे ग्रामीण के पुलिस अधिक्षक डॉ अभिनव देशमुख के मार्गदर्शन में दौंड उपविभागीय पुलिस अधिकारी राहुल धस के आदेशानुसार रांजणगाव MIDC पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक सुरेशकुमार राऊत, उपनिरीक्षक संदीप येळे, पुलिस नाईक विनायक मोहिते, पुलिस शिपाई रघुनाथ हळनोर, धनश्री जाधव, विजय शिंदे ने की।