चहल के माता-पिता पॉजिटिव, दोनों में ही गंभीर लक्षण

ऑनलाइन टीम. मुंबई : भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के पिता कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। दूसरी ओर मां की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव बताई जा रही है, हालांकि उनका इलाज घर पर ही जारी है।
इससे पहले धनश्री वर्मा ने ये भी बताया था कि, उनके चाचा और चाची का निधन कोविड से ही हो गया था। चहल की बात करें तो उनकी तरफ से अब तक इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। धनश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया कि, मेरे सास और ससुर कोविड पॉजिटिव हो गए हैं और दोनों में ही गंभीर लक्षण हैं।

आपको बता दें कि, इससे पहले धनश्री वर्मा की मां और भाई भी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे और वो इस समय बायो-बबल में थीं। इसके बारे में धनश्री वर्मा ने कहा था कि, वो काफी मुश्किल और चुनौती वाली समय था। मेरा भाई और मेरी मां कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। मैं इस दौरान आइपीएल में बायो-बबल में थी और काफी लाचार महसूस कर रही थी, लेकिन मैं फोन से उनके संपर्क में लगातार बनी हुई थी। परिवार से दूर रहना काफी मुश्किल होता है पर अच्छी बात ये है कि, वो ठीक गए।

बता दें कि युजवेंद्रा सिंह चहल इससे पहले आइपीएल 2021 में आरसीबी की तरफ से खेल रहे थे। इस लीग को भी कोविड-19 की वजह से ही स्थगित कर दिया गया था। चहल ने इस सीजन में 7 मैच खेले थे और चार विकेट भी लिए थे। चहल को इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया था।