मुंबई : समाचार ऑनलाइन – टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी बॉलीवुड की हॉट कपल में से एक है। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिलेशन को सार्वजनिक नहीं किया है। लेकिन अक्सर दोनों लेट नाईट, पार्टी और एक-दूसरे के घर के बाहर दिखाई देते है। बॉलीवुड रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर और दिशा के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में रहने के बाद अब टाइगर और दिशा अलग हो गए हैं। खबरों के मुताबिक, दोनों का ऑफिशियल ब्रेकअप हो गया है।
एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक सोर्स ने इस खबर की पुष्टि की है। सोर्स ने बताया है कि ‘पिछले कुछ हफ्तों में दोनों के बीच रिलेशनशिप में कुछ ठीक नहीं चल रहा था। उन दोनों ने ऑफिशियली अलग होने का फैसला कर लिया। ये फैसला एक हफ्ते पहले लिया गया है। खबरें ये भी है कि दिशा की आदित्य ठाकरे से नजदिकियां बढ़ रही हैं, लेकिन ये ब्रेकअप का कारण नहीं है। दोनों के साथ रहे एक सोर्स ने बताया कि ‘उनके बीच लंबे समय से सब ठीक नहीं चल रहा था। लेकिन वो चीजें सुलझाने की कोशिश कर रहे थे क्योंकि दोनों साथ रहना चाहते थे। अब दोनों ने महसूस किया है कि वो लवर होने से ज्यादा दोस्त अच्छे हैं। ये रिलेशन दोनों की बीच दोस्ती के रिश्ते पर खत्म हुआ है और दोनों आगे भी दोस्त रहेंगे।’
इस फैसले के बाद भी दोनों साथ हैं। दोनों अपने फेवरेट रेस्टोरेंट में पिछली रात डिनर के लिए जाते देखे गए थे। खबरों के मुताबिक, ‘दोनों काफी मैच्योर हैं। क्या दो दोस्त एकसाथ नहीं घूम सकते। सच्चाई ये है कि वो दोनों अब कपल नहीं है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर जहां कुछ समय पहले ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ में नजर आए थे वहीं दिशा सलमान खान की ‘भारत’ में नजर आए थीं। टाइगर अब ऋतिक के साथ यशराज की फिल्म में नजर आएंगे तो दिशा भी ‘मलंग’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म के सेट पर हाल ही में दिशा को चोट भी लगी थी।