सेंसेक्स 807 प्वाइंट लुढ़का, निफ्टी 247 प्वाइंट नीचे

नई दिल्ली | समाचार ऑनलाइन

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। शेयर बाजार में आज से गिरावट जारी है। 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स करीब 807  प्वाइंट गिर गया। वही निफ्टी में भी करीब 247  प्वाइंट की गिरावट देखी गई। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह एशियाई बाजार में गिरावट और रुपए का कमजोर होना है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज खुलते ही 73.64 के नए स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ ब्रेंट क्रूड के दामों में भी गिरावट आई। 1:23 बजे तक सेंसेक्स 807 प्वाइंट लुढ़का वही निफ्टी 247 प्वाइंट नीचे आया।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’458a1986-c7b0-11e8-a8d9-01e9470dc7b2′]

सुबह 9:30 बजे तक निफ्टी बैंक इंडेक्स करीब 422 प्वाइंट गिर गया। वहीं मिडकैप और स्मालकैप इंडेक्स में 1.5 फीसदी की गिरावट आई। शेयर बाजार की गिरावट में बड़ा योगदान रिलायंस के शेयर का रहा। रिलायंस का शेयर 6.73 फीसदी गिरकर 1123 रुपए पर पहुंच गया।

सिद्धू के बयान पर अमरिंदर सिंह ने कहा, ”अफीम को नहीं मिलेगी मंजूरी”

बाजार की गिरावट में आयशर मोटर्स और भारती एयरटेल ने भी बड़ा योगदान दिया। ये दोनों ही शेयर अपने 21 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए। एयरटेल का शेयर 6.8 फीसदी गिरकर 311 रुपए पर पहुंच गया। आयशर मोटर्स का शेयर 6.62 फीसदी गिरकर 21,696 रुपए पर पहुंच गया।

[amazon_link asins=’B01DDP83FM,B07FH4PDHJ,B01FM7GG58′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’4d7b7cb0-c7b0-11e8-8b48-a116ae5648a5′]

रिजर्व बैंक ने बुधवार को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को ओवरसीज बाजारों से सीधे डॉलर खरीदने की मंजूरी दे दी है। इसके अलावा निवेशकों की रिजर्व बैंक की कल की पॉलिसी पर भी नजर है। ऐसे संकेत है कि रिजर्व बैंक कल की पॉलिसी में दरें 0.25 फीसदी बढ़ा सकता है। रिजर्व बैंक की पॉलिसी का एलान कल दोपहर को होगा।