व्हील चेयर पर आए सीनियर सिटीजन की मतदान के बाद हुई मौत

बारां (राजस्थान) : समाचार ऑनलाईन – मतदान को लेकर देशभर में सीनियर सीटिजन्स के बीच उत्साह का माहौल है। 85 वर्षीय एक व्यक्ति व्हील चेयर से मतदान करने के लिए केंद्र पर पहुंचे थे। उन्होंने मतदान किया और अपना फोटा खिंचवाया। लेकिन मतदान करके घर जाने के बाद उनकी मौत हो गई। यह घटना राजस्थान के बारां जिले के हरनावदा शाहजी नामक गांव की है।

85 वर्षीय मूलचंद चौधरी की तबीयत अच्छी नहीं थी। उसके बावजूद उन्होंने सुबह अपने कर्तव्य को निभाने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे। वह व्हील चेयर की मदद से मतदान केंद्र पहुंचे थे। मतदान के बाद वहां उपस्थित कुछ लोगों ने उनकी फोटो भी खींची। चौधरी ने भी उत्साह में अपना फोटो खिंचवाया। लेकिन घर पहुंचते ही वह अस्वस्थ्य महसूस करने और बेहोश हो गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।