दिल्ली में 5 लाख रुपये मूल्य के नकली नोट जब्त

नई दिल्ली (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाईन – दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके से मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके पास से 5 लाख मूल्य के नकली भारतीय मुद्रा के नोट (एफआईसीएन) बरामद किए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान बिहार के रहने वाले 32 वर्षीय संतोष कुमार सिंह के रूप में हुई है। कुमार अंतर्राष्ट्रीय नकली भारतीय मुद्रा नोट रैकेट का एक प्रमुख सदस्य है।

विशेष सेल के पुलिस उपायुक्त संजीव यादव ने कहा कि पुछताछ में उसने खुलासा किया कि मुद्रा बांग्लादेश के रास्ते पश्चिम बंगला में आई थी, जहां से इसे फिर बिहार और राष्ट्रीय राजधानी में लाया गया। जब्त नकली नोट दो हजार के मूल्यवर्ग में हैं।