अर्जुन कपूर और करीना के बीच बढ़ी नज़दीकियाँ देख भड़के सैफ अली खान, देर रात कॉल से हुए परेशान ….

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – एक्टर अर्जुन कपूर आज अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अर्जुन कपूर का जन्म 26 जून 1985 को मुंबई के चेम्बूर में हुआ था। फिल्म ‘इश्कजादे’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले इस साल जन्मदिन मनाने के लिए न्यूयॉर्क रवाना हो चुके हैं। 2012 से फिल्मों में कदम रखने वाले अर्जुन अभी तक 10 फिल्मों में काम कर चुके हैं।

एक बार करीना के फोन पर देर रात अर्जुन कपूर की कॉल देख सैफ अली खान भड़क गए थे। दरअसल बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने करीना कपूर के साथ फिल्म ‘की एंड का’ में काम किया था। साल 2016 में आई ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म में इन दोनों स्टार्स की कैमेस्ट्री कमाल की थी। फिल्म में अर्जुन और करीना के बेहद करीबी दृश्य भी थे। बता दें कि फिल्म के लिए करीना-अर्जुन ने काफी वक्त साथ में स्पेंड किया था।

बॉलीवुड खबरों के मुताबिक, इस फिल्म में करीना और अर्जुन के बीच का फाइटिंग सीन जब रैपअप हुआ, तो उसकी अगली रात को को-स्टार अर्जुन ने करीना को फोन किया। लेकिन सैफ अली खान ने करीना के फोन को देख लिया जिसमें अर्जुन का फोन आ रहा था। ऐसे में सैफ अली खान काफी खफा हो गए थे। यह पहली बार नहीं था जब अर्जुन ने बेबो को ऐसे रात में कॉल किया हो। अर्जुन कपूर ने करीना को इस बीच कई बार रातों में कॉल किया था। ऐसे में सैफ ने खुद के दिमाग को शांत रखना बेहतर समझा।