सिक्योरिटी ले उड़े नगद 45 लाख और 6 लाख के गहने 

    मुंबई | समाचार ऑनलाइन 
बोरिवली के दौलत नगर में स्थित ओएसिस बिल्डिंग में दो सिक्योरिटी गार्ड द्वारा एक सोनार के घर में घुसकर 51 लाख रुपए की चोरी की घटना सामने आयी है। शाह अपने परिवार के साथ लोनावला पिकनिक मानाने गए थे। उसी दौरान आरोपियों ने शाह के घर से नगद 45 लाख रुपए और 6 लाख के गहने लेकर फरार हो गए।  पुलिस द्वारा आरोपियों की जांच पड़ताल की जा रही है।  ऐसी जानकारी कस्तुरबा मार्ग पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजीव पिंपले ने दी।
मिली जानकारी के अनुसार, ओएसिस बिल्डिंग के छठा मंजिल पर रहने वाले अमित जयंतीलाल शाह 13 जुलाई को अपने परिवार के साथ पिकनिक मानाने लोनावला गए थे। 14 जुलाई को लोनावला से वापस आने पर घटना सामने आयी।  पिकनिक जाते वक़्त एक सिक्योरिटी गार्ड ने शाह के परिवार के सामानों को छठा मंजिल से निचे उतार कर गाड़ी में रखने के लिए मदद किया था।  शाह परिवार की गाड़ी सोसाइटी से बाहर जाते ही दोनों सिक्योरिटी गार्ड ने चोरी को अंजाम दिया।

दोनों आरोपी ने घर में लगी कांच की खिड़की को तोड़कर बेड रूम में घुसकर नगद 45 लाख रुपए और 6 लाख के गहने ले उड़े। यह घटना सीसीटीव्ही के डीव्हीआर (डिजिटल व्हिडिओ रेकॉर्ड) मशीन में रिकॉर्ड हो गया।  जिसमे दो सिक्योरिटी गार्ड द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने की घटना सामने आयी है।

आरोपी गहने और पैसा लेकर मुंबई से फरार हो गए। ऐसी जानकारी पुलिस ने दी।  दोनों सिक्योरिटी गार्ड मूल रूप से नेपाल के रहने वाले है। पिछले कई सालों से दोनों बिल्डिंग में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।