हिंदुस्तान में कोरोना का सेकंड वेव शुरू! 24 घंटे में 1 लाख से ज्यादा नए मामले

नई दिल्ली – भारत में कोरोना का सेकंड वेव तेज हो गया है। कई जानकारों का ऐसा मानना है। कोरोना शुरू होने के बाद से आज पहली बार एक दिन में संक्रमण के एक लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। ये संख्या एक लाख तीन हजार 558 है। पिछली बार एक दिन में सबसे ज्यादा मामले 16 सितंबर 2020 को दर्ज किए गए थे। तब मामलों की संख्या 97 हजार 894 थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढकर एक करोड़ 25 लाख 89 हजार 67 हो गई है।  जबकि अबतक एक लाख 65 हजार 101 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में दिन पर दिन एक्टिव केस बढ़ रहे हैं, जिनकी संख्या अब 7 लाख 41 हजार 830 हो गई है। कल कोरोना से 52 हजार 847 लोग ठीक भी हुए हैं। जिसके बाद देश में ठीक होने वाले लोगों की संख्या एक करोड़ 16 लाख 82 हजार 136 हो गई है।

की अबतक सात करोड़ 91 लाख 5 हजार 163 डोज दी जा चुकी हैं। महाराष्ट्र में अकेले देश में कोविड-19 के कुल मामलों के 57 फीसदी मामले हैं और राज्य में दैनिक नए मामलों का आंकड़ा 47,913 तक पहुंच गया है। महाराष्ट्र में इससे पहले जब कोरोना वायरस महामारी चरम पर थी, उसके मुकाबले यह आंकड़ा दोगुने से भी ज्यादा हैं।